Search

 
 
 

CUJ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी से नारायणी’ थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के विमेन एम्पावरमेंट सेल (WEC) की ओर से विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
 

Ranchi : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के विमेन एम्पावरमेंट सेल (WEC) की ओर से विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस वर्ष कार्यक्रम का विषय गिव टू गेन : भारतीय नारी से नारायणी  रहा, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं की गरिमामय स्थिति और उनके सर्वांगीण विकास को रेखांकित करना था.

 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई. इस अवसर पर कार्यकारी कुलपति डॉ. सारंग मेधेकर, कुलसचिव डॉ. के.के. राव, WEC की अध्यक्षा डॉ. शशि सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. भूमिका सच्चर (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) और डॉ. रागिनी कुमारी (ए.आर.डी., इग्नू रांची) उपस्थित रहे.

 

WEC की सदस्या डॉ. प्रतिभा वारवाड़े ने अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. बी.आर. अंबेडकर के कथन का उल्लेख किया कि किसी समाज की प्रगति का मापदंड उसकी महिलाओं की प्रगति से होता है. वहीं डॉ. शशि सिंह ने कहा कि एक शिक्षित महिला न केवल परिवार बल्कि पूरे राष्ट्र को सशक्त बनाती है.

 

कुलसचिव डॉ. के.के. राव ने महिला सशक्तिकरण के लिए आत्मविश्वास, शिक्षा और मानसिक-शारीरिक दृढ़ता को जरूरी बताया. वहीं मनोवैज्ञानिक डॉ. भूमिका सच्चर ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव और अवसाद जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए महिलाओं से अपनी भावनाओं को महत्व देने की अपील की. डॉ. रागिनी कुमारी ने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला.

 

कार्यकारी कुलपति डॉ. सारंग मेधेकर ने अपने संबोधन में संस्थान को लैंगिक भेदभाव से मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि शिक्षा समाज में समानता स्थापित करने का सबसे बड़ा माध्यम है.

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जिसमें देश की विविध संस्कृतियों और आत्मविश्वास से भरी नारी शक्ति की झलक देखने को मिली. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की महिला कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया.

 

कार्यक्रम का समापन डॉ. निर्मली बोरदोलोई के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. आयोजन को सफल बनाने में डॉ. एंजल नाग तथा विमेन एम्पावरमेंट सेल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शोधार्थी और प्राध्यापक उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही