Search

 
 
 

Chaibasa : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,166 लाभुकों को मिलेगा राजमिस्त्री प्रशिक्षण

Chaibasa News : कार्यक्रम के प्रारंभ में डीडीसी ने अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया. प्रशिक्षण प्रदाता संस्था भावसार फाउंडेशन एवं नेचर केयर एंड एजुकेशन सोसाइटी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रशिक्षण की कार्ययोजना, प्रक्रिया एवं समय-सीमा की जानकारी दी.
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिदिन 374 रुपये मिलेगा दैनिक भत्ता
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और पलायन रोकने पर जोर

Shambhu Kumar


Chaibasa News : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में 1,166 लाभुकों को राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए शनिवार को डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में मझगांव विधायक निरल पूर्ति, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन तथा डीडीसी उत्कर्ष कुमार उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में डीडीसी ने अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया. प्रशिक्षण प्रदाता संस्था भावसार फाउंडेशन एवं नेचर केयर एंड एजुकेशन सोसाइटी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रशिक्षण की कार्ययोजना, प्रक्रिया एवं समय-सीमा की जानकारी दी.

 

मौके पर विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में राजमिस्त्रियों की दक्षता और कार्यकुशलता बढ़ेगी. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. 

 

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की. जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन ने कौशल विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया. डीसी मनीष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के लिए कुशल राजमिस्त्रियों की उपलब्धता जरूरी है.

 

प्रशिक्षणार्थी पूरी लगन और इच्छाशक्ति से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने क्षेत्र में आवास निर्माण की गुणवत्ता सुधारने में योगदान दें. जिले के सभी प्रखंडों से 1,166 लाभुकों को चिह्नित कर उनकी सूची उपलब्ध करा दी गई है. सभी चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 45 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 

प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को प्रतिदिन 374 रुपये दैनिक भत्ता मिलेगा. इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ग्रामीण आवास निर्माण की गुणवत्ता में भी सुधार होगा. इस मौके विभिन्न विभाग के अधिकारी व प्रशिक्षणकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही