Search

 
 
 

Chaibasa: जगन्नाथपुर में आठ मजदूरों के 13 चोरी हुए मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में आठ मजदूरों के मोबाइल फोन चोरी मामले का खुलासा करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
 
मोबाइल चोर गिरफ्तार

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में आठ मजदूरों के मोबाइल फोन चोरी मामले का खुलासा करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.


गुरुवार शाम को थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी सफीकुल शेख ने 25 अगस्त को जगन्नाथपुर थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि 24 अगस्त की रात सभी मजदूर खाना खाकर सो गए थे. 25 अगस्त की सुबह करीब तीन बजे उठने पर उन्होंने देखा कि आठ मजदूरों के मोबाइल फोन, जो चार्जिंग में लगे थे, गायब हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:


काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल नहीं मिले. मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल गठित किया गया. तकनीकी शाखा के सहयोग से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास से टंकीसाई निवासी विकास प्रसाद  को गिरफ्तार किया.


बरामद मोबाइलों का मिलान चोरी हुए फोन से किया गया, जिसके बाद आरोपी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही