Search

 
 
 

Chaibasa : 2025 बैच की प्रशिक्षु IAS ईरा जोरवाल ने DC व SP से की मुलाकात

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में सोमवार को 2025 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की प्रशिक्षु पदाधिकारी सुश्री ईरा जोरवाल ने उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू और उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में सोमवार को 2025 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की प्रशिक्षु पदाधिकारी सुश्री ईरा जोरवाल ने उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू और उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की.

 

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक, सामाजिक एवं भौगोलिक विशेषताओं से अवगत कराया. उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षु पदाधिकारी को विभिन्न विभागों के कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जमीनी समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा.

 

उन्होंने प्रशिक्षण अवधि को प्रशासनिक अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण चरण बताया. वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की.

 

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्द्धन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया से अवगत कराया. प्रशिक्षण के दौरान सुश्री ईरा जोरवाल जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और सरकारी संस्थानों का भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करेंगी.

 

साथ ही राजस्व, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आजीविका संवर्द्धन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित गतिविधियों का अध्ययन करेंगी. इस अवसर पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष और परिचारी प्रवर मंशु गोप भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी। नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें।

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही