- चक्रधरपुर विधानसभा के बूथ संख्या 83 प्राथमिक विद्यालय बरकानी में हुआ वोट बहिष्कार
चुनाव का चौथा चरण : 10 राज्यों की 96 सीटों पर शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग एसडीओ रीना हांसदा के अलावा उपायुक्त कुलदीप चौधरी तक पहुंचकर ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण अपने मांगों पर अड़े रहे. जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक वोट नहीं देने का निर्णय लिया. सबसे अधिक चाईबासा विधानसभा में मतदान हुआ. कुल 70.12 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि मंझगांव विधानसभा में 67.85, जगन्नाथपुर विधानसभा में 67.22, मनोहरपुर विधानसभा में 63.56, चक्रधरपुर विधानसभा में 65.98 और सरायकेला विधानसभा में 63.50 प्रतिशत मतदान हुआ. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-husband-and-wife-coming-to-vote-die-in-road-accident/">गुमला
: मतदान करने आ रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत
प्रत्येक बूथ के प्रथम वोटर को मिला प्रमाण पत्र
alt="" width="600" height="400" /> जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक बूथ के प्रथम मतदाता महिला व पुरुष को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. महिला के लिए अलग व पुरुष के लिए अलग प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. बूथ में ही मतदान करने के पश्चात प्रमाण पत्र मतदाता को दी गई. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-truck-loaded-with-cattle-overturns-2-news-including-death-of-a-businessman-and-8-animals/">गिरिडीह
: मवेशी लदा ट्रक पलटा, एक व्यापारी व 8 पशुओं की मौत समेत 2 खबरें
प्रत्येक बूथ में दो-दो सीसीटीवी कैमरा के तहत हुई निगरानी
alt="" width="600" height="400" /> चुनाव में किसी तरह का गड़बड़ी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक बूथ में दो-दो सीसीटीवी कैमरा लगाया गया. ताकि किसी तरह की घटना बूथ में न हो. सुबह 7 बजे से मतदान आरंभ किया गया. पदाधिकारी के अलावा प्रत्येक बूथ में पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती कर दी गई थी. किसी तरह की घटना न हो इसको लेकर डीसी व एसपी मॉनिटरिंग करते रहे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-thieves-looted-two-houses-in-one-night/">लातेहार
: एक रात में चोरों ने दो घरों में किया हाथ साफ
टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय चाईबासा उपायुक्त ने किया मतदान
टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय चाईबासा स्थित मतदान केंद्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मौके पर उन्होंने सभी मतदाताओं को संदेश दिया कि 5 बजे पूर्वाह्न तक बूथ पर पहुंचने वाले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. अपने घर से निकले और अपने-अपने मतदान केंद्र में जाकर अवश्य मतदान करें और एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज करें. यूरोपीय क्वार्टर राजकीय बालिका उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा और अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा अनिमेष रंजन के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया. मतदान दिवस के दिन जिले में मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति खास उत्साह देखा जा रहा है. जिले मे कई मतदान केन्द्रों को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया गया है. जहां पर मतदाताओं के द्वारा लगातार मतदान के बात सेल्फी भी लिया जा रहा है. जिले का 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत 42.77 हो चुका था. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-truck-loaded-with-cattle-overturns-2-news-including-death-of-a-businessman-and-8-animals/">गिरिडीह: मवेशी लदा ट्रक पलटा, एक व्यापारी व 8 पशुओं की मौत समेत 2 खबरें
मझगांव प्रखंड के 12 पंचायतों के 67 मतदान केंद्रों पर मतदान
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के 12 पंचायतों के 67 मतदान केंद्रो पर जारी मतदान छोटी मोटी घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा प्रखंड में मतदान का महापर्व. सोमवार को 10 सिंहभूम संसदीय क्षेत्र पर चौथे चरण पर आयोजित मतदान मझगांव व कुमारडुंगी प्रखंड क्षेत्र में सूरज के तापमान के साथ मतदान प्रतिशत भी हर 2 घंटा में बढ़ता रहा. सुबह 7 से पहले ही कई मतदान केंद्रो पर मतदाताओं के लंबी-लंबी कतार लगी थी. सुबह 7:00 से 9:00 तक मझगांव प्रखंड मे 13.17 %, 7 से 11:00बजे तक 29.27%, 7 से 1 बजे तक 43.30%, 7 से 3 बजे तक 62.32% इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-12th-class-students-of-oxford-public-school-hoisted-the-flag/">मेदिनीनगर: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों ने लहराया परचम मझगांव प्रखंड के मवि मझगांव मतदान केंद्र संख्या 224 मे सूचना अनुसार झामुमो पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उक्त केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी आनंद कुमार प्रजापति ने बुजुर्ग मतदाताओं को मत पेटी के समझ पहुंच कर भाजपा पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे थे. इस पर केंद्र के बाहर इंडिया गठबंधन समर्थकों ने पीठासीन पदाधिकारी का विरोध किया और इसकी शिकायत जिला स्तर पर की गई. जब उक्त पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमने किसी के पक्ष में मतदान के लिए नहीं कहा है. जिस मतदाता को नहीं समझ आ रहा था तो हमने उन्हें मशीन से संबंधित बातें कहीं. प्रखंड क्षेत्र में युवाओं ने मतदान के प्रति बढ़-कर कर हिस्सा लिया. प्रखंड क्षेत्र में दो राजनीतिक पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है. प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी मतदान केंद्रो पर मात्र दो पार्टी के ही बुथ एजेंट मौजूद रहे. बाकी प्रत्याशियों के एजेंट तक मतदान केंद्रो पर नहीं थे. इसे भी पढ़ें : आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-ysrcp-mla-slaps-voter-gets-reply-with-slap/">आंध्र
प्रदेश : वाईएसआरसीपी विधायक ने वोटर को थप्पड़ मारा, जवाब भी थप्पड़ से मिला… प्रखंड के मवि बालिबंध मतदान केंद्र संख्या 265, प्रवि सापरुगुटू मतदान केंद्र संख्या 266, प्रवि कंटाबिला मतदान केंद्र संख्या 205, और प्राथमिक विद्यालय अंगरपदा मतदान केंद्र संख्या 258 एवं 257 में(6:00 बजे शाम) समाचार लिखे जाने तक 100 से अधिक मतदाताओं की लाइन लगी हुई है वहां पर अब भी मतदान जारी है. प्रखंड क्षेत्र में 67 मतदान केदो पर किसी प्रकार का अप्रिय घटना नहीं घटी और सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुई. [wpse_comments_template]
Leave a Comment