Search

 
 
 

चाईबासा: ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही युवती पर जानलेवा हमला, चाकू से ताबड़तोड़ 8 वार किए

चाईबासा के नीमडीह कल्याणपुर मोहल्ले में बुधवार देर शाम आठ बजे एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया है. जानकारी के अनुसार, वहरोजाना की तरह मोहल्ले में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी, तभी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ आठ वार किए.
 

Chaibasa :  चाईबासा के नीमडीह कल्याणपुर मोहल्ले में बुधवार देर शाम आठ बजे एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया है. जानकारी के अनुसार, वहरोजाना की तरह मोहल्ले में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी, तभी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ आठ वार किए. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने बिना कुछ बोले ही युवती के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई. अचानक हुए इस हमले से युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला. 

 

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. फिलहाल युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही