Search

 
 
 

रांची: डीएवी बरियातू का छात्र दो दिनों से लापता, छानबीन जारी

राजधानी रांची के डीएवी बरियातू का छात्र पिछले दो दिनों से लापता है. छात्र का नाम हिमांशु मुंडा है. छात्र हिमांशु मुंडा नौवीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है. वह सदर थाना क्षेत्र स्थित दीपा टोली का रहने वाला है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के डीएवी बरियातू का छात्र पिछले दो दिनों से लापता है. छात्र का नाम हिमांशु मुंडा है. छात्र हिमांशु मुंडा नौवीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है. वह सदर थाना क्षेत्र स्थित दीपाटोली का रहने वाला है. 

 

बताया जाता है कि हिमांशु मुंडा 07 अप्रैल की  दोपहर करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था. उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है .परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में सदर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

 

लापाता हिमांशु मुंडा के पिता रंजीत मुंडा  ने बताया कि हिमांशु मुहल्ले में ही खेलने निकला था और शाम तक घर नहीं लौटा. उसके मोबाइल या किसी अन्य संपर्क का भी पता नहीं चल सका है. परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को हिमांशु के बारे में कोई जानकारी हो,या वह उसे कहीं भी देखे  तो इसकी सूचना तुरंत इस नंबरों  8709002060, 9304946708 पर करें

 

परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से भी त्वरित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बच्चे की तलाश में हर संभव मदद की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें. एक छोटी सी सूचना या शेयर भी इस बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है.

 



 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही