Search

 
 
 

Chaibasa : खूंटपानी के गालूबासा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खूंटपानी प्रखंड के गालूबासा गांव में  गुरुवार की रात रात 26 वर्षीय टूरा गोप (पिता स्व. बुधराम गोप) ने करम पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर मिला. शुक्रवार सुबह गांव के युवा जब फुटबॉल खेलने जा रहे थे, तभी उन्हें पेड़ पर युवक का शव लटका दिखाई दिया.
 
सांकेतिक तस्वीर.

Sukesh Kumar

Chaibasa : खूंटपानी प्रखंड के गालूबासा गांव में  गुरुवार की रात रात 26 वर्षीय टूरा गोप (पिता स्व. बुधराम गोप) ने करम पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर मिला. शुक्रवार सुबह गांव के युवा जब फुटबॉल खेलने जा रहे थे, तभी उन्हें पेड़ पर युवक का शव लटका दिखाई दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत जानकारी गांव के मुंडा राबिन बानरा को दी. मुंडा ने पांड्रासाली ओपी को घटना की सूचना दी.

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं

सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मृणाल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. मृतक के चाचा मुनिलाल गोप ने बताया कि टूरा गोप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह विवाहित था. उसके दो छोटे बच्चे हैं और पत्नी इस समय गर्भवती है. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही