Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र के मिलन चौक में हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कालू करूआ को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को दबोचा और सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
Advertisement
Advertisement

Amit Kumar

 

Nowamundi : पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र के मिलन चौक में हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कालू करूआ को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को दबोचा और सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

 


पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी. तकनीकी जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

 

बताया जाता है कि 16 मई की देर शाम मिलन चौक निवासी चंद्रमोहन गोप (32), पिता टिमरा गोप, पर करूआ बस्ती निवासी कालू करूआ ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

 

घायल युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मजदूरी कर घर लौटने के बाद दुकान पर सामान लेने गया था. इसी दौरान आरोपी ने उससे तमिल भाषा में कुछ बोल रहा था, जिसे वह समझ नहीं पाया. मजाक में जवाब देने पर आरोपी अचानक भड़क गया और गले पर चाकू से वार कर दिया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला बेहद खतरनाक था और वार सीधे गले पर किया गया, जिससे युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. 

 


आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. 

 

गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रोहित कुमार ने जांच की निगरानी की और टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही