Search

 
 
 

Jamshedpur News : संकोसाई में देर रात दो बसों में लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख

उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई एक नंबर रोड में रविवार देर रात अचानक दो बसों में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.
 

Jamshedpur :  उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई एक नंबर रोड में रविवार देर रात अचानक दो बसों में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बसें सड़क किनारे खड़ी थीं. इसी दौरान अचानक एक बस से धुआं निकलता दिखा. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दूसरी बस भी उसकी चपेट में आ गया. 

 

आग लगने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

 

हालांकि तब तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थीं. राहत की बात यह रही कि घटना के समय बसों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

 

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही