Search

 
 
 

Khunti News : पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों का ताडंव, मजदूरों से मारपीट व फायरिंग की

जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित सुंदारी पाकर टोली-गुडगुडचुंवा पुल निर्माण स्थल पर बीती रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. यहां तीन हथियारबंद युवकों ने मजदूरों के साथ मारपीट की है. साथ ही फायरिंग कर दहशत फैलाई है.
 

Khunti :  जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित सुंदारी पाकर टोली-गुडगुडचुंवा पुल निर्माण स्थल पर बीती रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. यहां तीन हथियारबंद युवकों ने मजदूरों के साथ मारपीट की है. साथ ही फायरिंग कर दहशत फैलाई है.

 

मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय मजदूर पुल निर्माण में जुटे थे. तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे और मजदूरों से उलझ पड़े. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने मजदूरों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू कर दी.

 

आरोप है कि बदमाशों ने कई मजदूरों के मोबाइल फोन भी छीन लिए. घटना के दौरान अपराधियों ने हथियार लहराते हुए फायरिंग की. हालांकि मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया. खुद को घिरता देख तीनों युवक अपनी अपाचे बाइक वहीं छोड़ भाग गए.  

 

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.  पुलिस ने घटनास्थल से बाइक बरामद कर ली है. आसपास लगे सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही