Search

 
 
 

चाईबासा: जान लेवा मारपीट के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

पश्चिमी सिंहभूम जिला के झींकपानी में एक व्यक्ति पर जान लेवा मारपीट करने वाले आरोपी लेंगा पूर्ति ने गुरुवार को सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण किया. आरोपी के खिलाफ 7 अप्रैल  को झींकपानी थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
 

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के झींकपानी में एक व्यक्ति पर जान लेवा मारपीट करने वाले आरोपी लेंगा पूर्ति ने गुरुवार को सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण किया. आरोपी के खिलाफ 7 अप्रैल  को झींकपानी थाना में मामला दर्ज कराया गया था. टूटूगुटू गांव निवासी पीड़ित सिदिऊ पूरति के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. 

 


शिकायत में बताया गया कि सिदिऊ पुरती के पिता पंचाय पुरती 4 अप्रैल की शाम में झींकपानी के जोड़ापोखर हाट से घर आया थे. उसी समय गांव के लेंगा पुरती उसके घर आया. इसी दरम्यान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. लेंगा पूर्ति ने अपने घर से कुल्हाड़ी निकाल पंचाय पुरती पर जान लेवा हमला कर दिया.

 

इस हमले में पंचाय पुरती गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. FIR के मुताबिक, रेंगा पूरति ने पंचाय पूरति पर जान लेने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही