Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह गोलचक्कर के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अज्ञात बड़े वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह गोलचक्कर के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अज्ञात बड़े वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

मृतक की पहचान मानगो निवासी सुदीप रॉय के रूप में हुई है. वह लाइफ लाइन नर्सिंग होम में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार सुदीप दोपहर का भोजन करने के बाद बाइक से अपने कार्यस्थल लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. लोगों का कहना था कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है.

 

सूचना मिलते ही धालभूम एसडीओ अर्नब मिश्रा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया. स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही