Search

 
 
 

धनबादः JRDA प्रबंध पर्षद की बैठक में झरिया पुनर्वास पर जोर

आयुक्त ने झरिया में भूमिगत आग व भू-धंसान की गंभीर समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बेलगड़िया टाउनशिप में शीघ्र शिफ्ट करना बेहद जरूरी है. उन्होंने बीसीसीएल को आग बुझाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने का निर्देश दिया.
 
बैठक में भाग लेते आयुक्त, डीसी व अन्य.

Dhanbad : झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) प्रबंध पर्षद की 36वीं बैठक गुरुवार को धनबाद जिला समाहरणालय सभागार में हुई. उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त सह जेआरडीए अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में झरिया क्षेत्र के पुनर्वास, बुनियादी सुविधाओं का विकास व भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई.


आयुक्त ने झरिया में भूमिगत आग व भू-धंसान की गंभीर समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बेलगड़िया टाउनशिप में शीघ्र शिफ्ट करना बेहद जरूरी है. उन्होंने बीसीसीएल को आग बुझाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने का निर्देश दिया. बेलगड़िया में स्थापित शिकायत निवारण केंद्र की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

 

डीसी आदित्य रंजन बने जेआरडीए के डिप्टी सीईओ


बैठक में संशोधित झरिया मास्टर प्लान 2.0 को अपनाते हुए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धनबाद डीसी आदित्य रंजन को जेआरडीए का डिप्टी सीईओ नियुक्त किया गया. सीईओ की नियुक्ति होने तक वे प्राधिकरण के सभी कार्यों का संचालन करेंगे. बैठक में वित्तीय और विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. साथ ही बेलगड़िया व आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर भी मुहर लगी. 

 


बैठक के बाद आयुक्त ने बेलगड़िया टाउनशिप के चार लाभुकों को ई-रिक्शा की चाबी सौंपी.मौके पर डीसी आदित्य रंजन, बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, डीडीसी सन्नी राज, निदेशक तकनीकी (संचालन) संजय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीआरडीबी निदेशक राजीव रंजन, डीएलएओ रामनारायण खलको, सीएमपीडीआईएल के क्षेत्रीय निदेशक सहित जेआरडीए के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही