Search

 
 
 

चतराः एससी आवासीय विद्यालय की छात्रा हुई गर्भवती ! शिक्षक पर आरोप

हंटरगंज थाना क्षेत्र में संचालित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय की एक छात्रा के गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया.
 
स्कूल पहुंचकर हंगामा करते परिजन व ग्रामीण.

Chatra : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में संचालित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय की 13 वर्षीय एक छात्रा के गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. छात्रा को गर्भवती बनाने का आरोप स्कूल के ही प्रधानाध्यापक पर लगा है. मामले की जानकारी होने पर परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया. पुलिस आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 


मिली जानाकारी के अनुसार, छुट्टी में जब छात्रा घर गई तो यह भेद खुला. परिजनों ने पेट बड़ा देख जब बच्ची से पूछताछ की तो सारी बात सामने आई. इसके बाद परिजन विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया. स्कूल के प्रधानाध्यापक की काली करतूत सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना की सूचना हंटरगंज थाना को भी दी गई. परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही