Search

 
 
 

चाईबासाः बालू का खनन व भंडारण करने वालों पर होगी कार्रवाई- डीसी

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध बालू का परिवहन कर रहे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.
 

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीसी ने दिए निर्देश

Shambhu Kumar

Chaibasa : एनजीटी ने राज्य में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है. पश्चिमी सिंहभूम के डीसी चंदन कुमार ने कहा कि अवैध तरीके से बालू का खनन, स्टॉक करने व उसका कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीसी मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध बालू का परिवहन कर रहे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. सभी सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने अंचल क्षेत्र में बालू के स्टॉक की जानकारी प्राप्त कर उसकी जांच करें. अगर जांच में बालू का स्टॉक अवैध पाया जाता है, तो स्टॉक करने वाले पर नियमसंगत कार्रवाई करते हुए उसकी नीलामी कराएं.

डीसी ने जिले के सभी क्रशर प्लांटों की जांच करने का भी निर्देश दिया. बैठक में एसपी राकेश रंजन, जिले के सभी डीएफओ, अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी सीओ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही