Search

 
 
 

चाईबासा: बिंज गांव में पूरनचंद फाउंडेशन का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिंज ग्राम स्थित मिडिल स्कूल में पूरनचंद फाउंडेशन की टीम द्वारा शिक्षा, खेलकूद एवं कला एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Chaibasa : बिंज ग्राम स्थित मिडिल स्कूल में पूरनचंद फाउंडेशन की टीम द्वारा शिक्षा, खेलकूद एवं कला एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा.

 

ये कार्यक्रम पूरनचंद फाउंडेशन के हार्टिकल्चर टीम ने किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सीखने, खेल और रचनात्मक कला के महत्व की जानकारी दी गई. इस अवसर पर ज्ञान के दीप का प्रतीकात्मक प्रज्वलन कर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया. 

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया. उन्होंने पूरनचंद फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देते हैं.

 

फाउंडेशन के सचिव अभिजीत कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और कला को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच के महत्व से भी अवगत कराया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही