Search

 
 
 

Chaibasa : CM हेमंत की मां के श्राद्ध में ड्यूटी कर लौट रहे तांतनगर के ASI की सड़क दुर्घटना में मौत

Chaibasa News : ड्यूटी समाप्त करने के बाद वापस लौटने के दौरान रामगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई. इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद पश्चिमी सिंहभूम पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
 
बैजनाथ प्रजापति (फाइल फोटो)
  • पश्चिमी सिंहभूम पुलिस महकमे में शोक की लहर, रामगढ़ के पास हुआ हादसा

Shambhu Kumar

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बैजनाथ प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी करने गए थे. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

ड्यूटी समाप्त करने के बाद वापस लौटने के दौरान रामगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई. इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद पश्चिमी सिंहभूम पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

बताया जाता है कि एएसआई बैजनाथ प्रजापति को मुख्यमंत्री की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर भेजा गया था. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाई. इसके बाद वह ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे.

 

इसी क्रम में रामगढ़ के पास वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौत हो गई. बैजनाथ प्रजापति पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना में पदस्थापित थे. ड्यूटी से लौटने के दौरान हुई इस दुर्घटना ने पुलिस विभाग को गहरा आघात पहुंचाया है.

 

उनके निधन की खबर से सहकर्मियों और पुलिसकर्मियों के बीच शोक का माहौल है. पुलिस विभाग में उनके असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है. इधर, एएसआई बैजनाथ प्रजापति की मौत से पुलिस महकमे में दुख व्याप्त है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही