Search

 
 
 

चाईबासा: असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतिभा टिकारामजी सोमकुंवर की सड़क हादसे में मौत

जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डीवीसी बीएसएनल टावर के नजदीक  शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया. इस दुर्घटना में नोवामुंडी कॉलेज की अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतिभा टिकारामजी सोमकुंवर की मौत हो गई. घटना करीब दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है.
 

Chaibasa: जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डीवीसी बीएसएनल टावर के नजदीक  शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया. इस दुर्घटना में नोवामुंडी कॉलेज की अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतिभा टिकारामजी सोमकुंवर की मौत हो गई. घटना करीब दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है.


मिली जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज से छुट्टी के बाद अपने स्कूटी से घर लौट रही थी. गाड़ी संख्या JH06U 5135 से वापस घर जा रही थी. इसी दौरान डीबीसी बीएसएनएल टावर के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई. हादसे के बाद अज्ञात वाहन जोजो कैंप की ओर फरार हो गया.

 

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. मृतका की स्कूटी वही पड़ी हुई थी और हेलमेट हैंडबैग भी घटनास्थल पर पड़ी हुई थी. हादसे की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से मृतका असिस्टेंट प्रोफेसर  के शव को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. घटनास्थल से स्कूटी, हेलमेट और हैंड बेग को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और अज्ञात वाहन को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर कार्रवाई में जुटी हुई है. 

 

मृतका के पति तुलसीदास रणबीर को जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली. उन्हें बड़ा सदमा पहुंचा. कॉलेज के सभी असिस्टेंट प्रोफेसर और कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे. टाटा स्टील के एडमिन हेड निशिकांत सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.

 


स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि स्कूल और कॉलेज की छुट्टी के समय तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन से लगातार हादसे की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने संबंधित स्थान पर “नो एंट्री” लागू करने और यातायात नियंत्रण के कड़े उपाय करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही