Search

 
 
 

चाईबासा : एथलेटिक संघ करेगा मैराथन का आयोजन, आवासीय ट्रेनिंग की व्यवस्था पर जोर

 
Chaibasa (Sukesh Kumar)पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि जरूरतमंद खिलाड़ियों को जूता, रनिंग स्पाइक की कमी नहीं होने देंगे. जिले में एथलीटों को हमेशा सहयोग करते रहेंगे. हर प्रखंड से उदीयमान खिलाड़ियों के लिए आवासीय ट्रेनिंग की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी. इनमें केवल अंडर 14 एवं 16 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही रहेंगे. इन सभी खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक संघ जिला के उपायुक्त से मिलकर टाटा स्टील नोवामुंडी में आवासीय ट्रेनिंग कराने की कोशिश करेंगी. एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष नीरज संदवार ने कहा कि इस जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है. संसाधनों की कमी है, उस कमी को उपायुक्त एवं जिला खेल पदाधिकारी से समन्वय बना कर दूर कर सकते हैं. सचिव अजय कुमार नायक ने इस वर्ष की उपलब्धि बताते हुए कहा कि जिले की बसंती कुमारी अंडर 23 राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन की. इलियास पूर्ति, राहुल बोबोंगा, सलोनी बोदरा, कनिष्का कुमारी, यस्मिता गोंड, रोहित, कृष्णा बोदरा, नम्रता बरवा, प्रवीण महतो, केशव चंद्र, महेश दास ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/telangana-cm-chandrasekhar-raos-daughter-kavita-begins-fast-at-jantar-mantar/">तेलंगाना

CM के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का जंतर-मंतर पर अनशन शुरू, ईडी ने 11 को तलब किया है
2022 के राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीते. सचिव ने एसोसिएशन को सहयोग करने वालों को धन्यवाद दिया. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिससे आने वाले समय में एसोसिएशन एवं खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा. अभी जिले के 15 प्रखंडों में एथलेटिक्स एसोसिएशन की कमेटी गठित की जा चुकी है. बैठक में पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नीरज संदवार, महासचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव अर्जुन महाकुड़ एवं जिला के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिव बैठक में शामिल हुए. इनमे जगदीश नायक, शिवा हेंब्रम, लखींद्र पाल (सोनुवा), कार्तिक बिरुवा (मंझारी), विजय बारा (तांतनगर), दुलाल दास (नोवामुंडी), दिवाकर गोप (जगन्नाथपुर), राजेश महतो, दयाशंकर केराई (चक्रधरपुर), राजू बिरूवा (मझगांव), प्रीति महतो (कोच), पूनम पिंगुवा (राष्ट्रीय खिलाड़ी), ओंकार महतो (मनोहरपुर), संजीव बहंदा (गोइलकेरा) आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : नया">https://lagatar.in/new-controversy-tribal-leaders-and-organizations-opposed-shankaracharya-sadanand-saraswatis-statement/">नया

विवाद : शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के बयान का आदिवासी नेताओं- संगठनों ने किया विरोध

बैठक में लिए गए निर्णय

1. राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए पां दिन का प्रैक्टिस कैंप लगाया जाएगा. 2. जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पहले आयोजन समिति का गठन किया जाएगा. 3. सभी प्रखंडों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई जाएगी. 4. वार्षिक खेल कैलेंडर बनाया जाएगा. 5. जिले के तकनीकी पदाधिकारियों का एक दिन का सेमिनार आयोजित होगी. 6. पश्चिम सिंहभूम जिला में हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स एसोसिएशन करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही