Search

 
 
 

Chaibasa: हिरणी वाटरफॉल का BDO ने किया निरीक्षण, भारी बारिश में गेट बंद करने का निर्देश

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हिरणी जलप्रपात का मंगलवार शाम बंदगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बरसात के मौसम में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 
हिरणी जलप्रपात का मनोरम नजारा, बीडीओ ने किया निरीक्षण

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हिरणी जलप्रपात का मंगलवार शाम बंदगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बरसात के मौसम में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है और जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कई बार अचानक भारी वर्षा होने से हिरणी फॉल का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है. 

 

इसे भी पढ़ें:


पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए अत्यधिक बारिश होने पर हिरणी फॉल के गेट को बंद करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने पर्यटक मित्रों एवं संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी पर्यटक को फॉल के नजदीक जाने नहीं दिया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित कर्मियों की होगी.


बीडीओ ने संभावित खतरे वाले स्थानों पर लाल झंडे लगाने का भी निर्देश दिया, ताकि पर्यटकों को पहले से ही खतरे की जानकारी मिल सके और वे सुरक्षित दूरी बनाए रखें. साथ ही उन्होंने पर्यटक मित्रों को फॉल परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने तथा पर्यटकों को लगातार सुरक्षा के प्रति जागरूक करते रहने का निर्देश दिया.


उन्होंने कहा कि उपायुक्त के स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए और हरसंभव सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. बारिश के मौसम में जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. निरीक्षण के दौरान काफी संख्या में पर्यटक मित्र उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही