Search

 
 
 

चाईबासा : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के दुड़िरता गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शुक्रवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच हुई इस झड़प में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के दुड़िरता गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. गुरुवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच हुई. इस झड़प में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.

 

मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के चाचा और भतीजे के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया.

 

पहले पक्ष के समित जेराई का कहना है कि उनके परिवार पर हमला किया गया, जिसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. उनके मुताबिक, विवादित जमीन उनके पिता और बड़े पिता के नाम दर्ज है और दूसरे पक्ष का उस पर कोई हक नहीं है.

 

वहीं, दूसरे पक्ष के ललित जेराई का दावा है कि वर्ष 1982 में ही जमीन का बंटवारा हो चुका था और वे अपने हिस्से में निर्माण कार्य कराना चाह रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने सोची-समझी साजिश के तहत हमला किया. हालांकि, उन्होंने महिला पर हमला करने की बात से इनकार किया है.

 

इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कुछ के सिर पर गंभीर चोटें बताई जा रही हैं. अस्पताल में पुलिस की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही