Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: बिशुनपुर थाना क्षेत्र में नशे की रफ्तार का कहर, एक की मौत, एक घायल

गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा बनारी से बनालात जाने वाली सड़क पर करचा मोड़ के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार 2 लोग नशे की हालत में तेज रफ्तार से जा रहे थे.
Advertisement
Advertisement

Gumla: गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा बनारी से बनालात जाने वाली सड़क पर करचा मोड़ के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार 2 लोग नशे की हालत में तेज रफ्तार से जा रहे थे.

 


इसी बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमें बाइक चालक मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में इलाज चल रहा है. 


पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की पहचान चट्टी सेरका निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई है. पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही