Shambhu Kumar
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर शहर के पुराने नगर परिषद कार्यालय परिसर से सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त युवक पिछले दो तीन दिनों से भगत सिंह चौक व आसपास क्षेत्र में भटक रहा था. संभवतः वह रात में पुराने नगर परिषद कार्यालय में सोया था. जहां उसकी मौत हुई. हालांकि मौत की कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

