Search

चाईबासा : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की अभ्यर्थियों ने की मांग

  • तांबो चौक में किया सांकेतिक प्रदर्शन
  • परीक्षा रद्द कराने के लिये अभ्यर्थियों ने बनायी कोल्हान स्टूडेंट यूनियन
Chaibasa (Sukesh kumar) : जेपीएसएसी सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक होने की घटना के बाद चाईबासा के अभ्यर्थियों में भी आक्रोश व्याप्त है. हालांकि जेएसएससी ने तृतीय पाली की परीक्षा रद्द कर दी है. इसके बाद भी यह आक्रोश बढ़ता जा रहा है. अब अभ्यर्थी बाकी पाली की परीक्षाओं को भी रद्द कर नए सिरे से परीक्षा लिये जाने की मांग करने लगे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को तांबो चौक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा लिखनेवाले जिले के अभ्यर्थियों की बैठक हुई और पूरी परीक्षा रद्दकर नये सिरे से परीक्षा आयोजित किये जाने की मांग उठायी गयी. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-teachers-murdered-in-the-school-itself-due-to-a-love-triangle-the-accused-teacher-also-committed-suicide/">गोड्डा

: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो टीचर की हत्या, आरोपी शिक्षक ने भी किया सुसाइड
साथ ही सड़क पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए जेएसएससी के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए छात्र नेता रेयांस सामड ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है. 28 जनवरी को संपन्न सभी पालियों की परीक्षा और 5 फरवरी को होनेवाली परीक्षा भी रद्द की जाये. साथ ही परीक्षा लेनेवाली एजेंसी जेएसएससी के खिलाफ सख्त सीबीआई जांच हो. श्री सामड ने कहा कि झारखंड सरकार तथा जेएसएससी की लापरवाही के कारण आज करीब आठ लाख अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर आ गया है. इस अनियमितता के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. यह तब तक चलता रहेगा जब तक पूरी परीक्षा रद्द कर दुबारा नहीं हो जाता है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/mp-manoj-jhas-claim-bjps-top-leadership-is-afraid-of-opposition-parties/">केंद्र

सरकार विपक्षी दलों से ‘भयभीत,’ तोड़ने के लिए जांच एजेंसियों का कर रही इस्तेमाल : सांसद मनोज झा

अभ्यर्थियों ने आंदोलन के लिये बनाया कोल्हान स्टूडेंट यूनियन

अभ्यर्थियों ने आंदोलन के लिये कोल्हान स्टुडेंट यूनियन चाईबासा का गठन किया. इसमें मनोज कालुंडिया को पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बनाया गया. इसी तरह हरीश बोदरा को सचिव, बिरसा बोयपाई को कोषाध्यक्ष तथा सुरेश बिरुवा को मीडिया प्रभारी बनाया गया. यूनियन की अगली बैठक 2 फरवरी को आहूत की गयी. बैठक में प्रकाश लागुरी, शिशिर बिरुवा, मासूम चातर, रंजीत होनहागा, बबलू पिंगुवा, गिरेंदर कुंकल, दीपक बास्के, कृष्ण बोदरा, जमदार पुरती, सत्यजीत बानरा, मार्शल टुडू, अमित होनहागा, इंद्रजीत नायक, वीरेंद्र देवगम, मंगल सोरेन समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/mp-manoj-jhas-claim-bjps-top-leadership-is-afraid-of-opposition-parties/">केंद्र

सरकार विपक्षी दलों से ‘भयभीत,’ तोड़ने के लिए जांच एजेंसियों का कर रही इस्तेमाल : सांसद मनोज झा

किरीबुरु : लहसुन की कीमत 400 पहुंची, जनता परेशान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/garlic.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : अनेक लाभकारी गुणों से परिपूर्ण लहसुन की कीमत ने लोगों के खाने का जायका खराब करने के साथ-साथ जेबें ढीली कर रही है. किरीबुरु स्थित सप्ताहिक मंगला हाट-बाजार में आज लहसुन की कीमत 400 रूपये किलो रही. हालांकि पूरे बाजार में 2-3 दुकानदारों के पास हीं लहसुन देखने को मिला. अन्य दुकानदार इसलिये लहसुन नहीं बेच रहे थे, क्योंकि वर्तमान में नुकसान की अधिक संभावना है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-teachers-murdered-in-the-school-itself-due-to-a-love-triangle-the-accused-teacher-also-committed-suicide/">गोड्डा

: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो टीचर की हत्या, आरोपी शिक्षक ने भी किया सुसाइड
लहसुन बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि जमशेदपुर में हीं लहसुन का थोक भाव 370 रुपये है. वहाँ से किरीबुरु लाकर बेचने में ट्रांस्पोर्टिंग खर्च अतिरिक्त हो जाता है. ऐसे में 400 रूपये से कम कीमत पर बेचने से लाभ नहीं होगा. दुकानदारों ने बताया कि अभी कच्चा लहसुन बाजार में रहा है. अगर 20 किलो कच्चा लहसुन लाकर बेचते हैं तो 2-3 दिनों में लहसुन सुखकर लगभग एक किलो कम हो जायेगा. इसका नुकसान हमें होगा. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/mp-manoj-jhas-claim-bjps-top-leadership-is-afraid-of-opposition-parties/">केंद्र

सरकार विपक्षी दलों से ‘भयभीत,’ तोड़ने के लिए जांच एजेंसियों का कर रही इस्तेमाल : सांसद मनोज झा
दूसरी तरफ अनेक ग्राहक जो अधिक मात्रा में लहसुन खरीदने गये थे, वे अचानक अधिक कीमत सुनकर एक किलो की जगह 100 ग्राम खरीद कर जा रहे हैं, ताकि सब्जी का स्वाद खराब नहीं हो. दुकानदारों ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक लहसुन की कीमत यथावत रहने की संभावना है. उसके बाद कीमत में कमी आने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : हम">https://lagatar.in/what-is-the-problem-if-we-have-come-cm-hemant/">हम

आ गये तो क्या तकलीफ है : सीएम हेमंत

चाईबासा : मेघाहातुबुरू को पराजित कर सीसीसी क्वार्टर फाइनल में

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-CCC.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. मंगलवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. इस मैच में चाईबासा क्रिकेट क्लब (सीसीसी) ने मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब को सोमांचक मुकाबले में 7 रनों से पराजित कर दिया. सीसीसी ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. मेघाहातुबुरू की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-teachers-murdered-in-the-school-itself-due-to-a-love-triangle-the-accused-teacher-also-committed-suicide/">गोड्डा

: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो टीचर की हत्या, आरोपी शिक्षक ने भी किया सुसाइड
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस सीसीसी चाईबासा के कप्तान साकेत कुमार सिंह ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उनका यह निर्णय सही साबित हुआ. जब चाईबासा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित तीस ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाए. सबसे अच्छी बल्लेबाजी विकेटकीपर बल्लेबाज मनुराज ने की जिसने मात्र चालीस गेंदों पर तीन चौकों एवं चार छक्कों की मदद से आक्रामक 51 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/mp-manoj-jhas-claim-bjps-top-leadership-is-afraid-of-opposition-parties/">केंद्र

सरकार विपक्षी दलों से ‘भयभीत,’ तोड़ने के लिए जांच एजेंसियों का कर रही इस्तेमाल : सांसद मनोज झा
अन्य बल्लेबाजों में आदित्य चौधरी ने 28, आर्यन सिंह ने 19, साकेत कुमार सिंह ने 16, आमर्त्य चौधरी ने 14 तथा उपेंद्र चौरसिया ने 13 रन बनाए. मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से रितुराज मोहंती ने 22 रन देकर तीन विकेट, प्रशांत कुमार ने 35 रन देकर तीन विकेट तथा कुमार विक्की ने भी 35 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. जीत के लिए निर्धारित तीस ओवर में 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरू की टीम ने भी भरपूर प्रयास किया. लेकिन पूरी टीम 28.5 ओवर में 186 रन बनाकर आल आउट हो गई और सात रनों के अंतर से मैच गंवा बैठी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cleanliness-cum-traffic-awareness-rally-taken-out-in-karandih/">जमशेदपुर

: करनडीह में निकाली गई स्वच्छता सह ट्रैफिक जागरूकता रैली
मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से उद्घाटक बल्लेबाज प्रशांत कुमार ने सात चौकों एवं एक छक्का की मदद से 44 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक कृष्णा ने पाँच चौकों की मदद से 32 रन, भास्कर माँझी ने दो चौकों एवं दो छक्कों की मदद से 30 रन तथा कप्तान कुमार विक्की ने तीन चौकों एवं दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए. चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से उपेंद्र चौरसिया ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-instructions-to-expedite-the-execution-of-pending-applications-of-pm-unnayan-yojana/">साहिबगंज

: पीएम उन्नयन योजना के लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्द करने का निर्देश
जबकि रितिक सेठ एवं आमर्त्य चौधरी को दो-दो सफलता हाथ लगी. सत्यम सिंह एवं रोहित बरजो ने भी एक-एक विकेट हासिल किए. अब 2 फरवरी को क्वार्टर फाईनल में चाईबासा क्रिकेट क्लब का मुकाबला फ्रेंडस क्लब चाईबासा से होगा. अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कल पहले क्वार्टर फाईनल में शाह स्पोर्ट्स अकादमी, चक्रधरपुर का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी से होगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mother-father-worship-day-celebrated-with-enthusiasm-in-shishu-vidya-temple/">चांडिल

: शिशु-विद्या मंदिर में उत्साहपूर्वक मना मातृ-पितृ पूजन दिवस

चक्रधरपुर : सिंगल विंडो सेंटर में 100 किसानों को मिला गरमा मूंग का बीज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Mung-Vitan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सिंगल विंडो सेंटर में 100 किसानों के बीच गरमा मूंग बीज का वितरण किया गया.इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर ने किसान को खेती करने के लिए 4 किलो का गरमा मूंग बीज का पैकेट सौंपा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-instructions-to-expedite-the-execution-of-pending-applications-of-pm-unnayan-yojana/">साहिबगंज

: पीएम उन्नयन योजना के लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्द करने का निर्देश     
इस दौरान बीटीएम पंकज हाईबुरू ने कहा कि 1750 किलो गरमा मूंग बीज प्रखंड कार्यालय पहुंचा है. सभी किसानों को निशुल्क बीज का वितरण किया जा रहा है. किसान बीज को लेकर खेती करें और अपनी रोजगार को दुगना बढ़ाएं. इस मौके पर एटीएम पंकज कुमार, अजय कुमार महतो समेत काफी संख्या में किसान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/mp-manoj-jhas-claim-bjps-top-leadership-is-afraid-of-opposition-parties/">केंद्र

सरकार विपक्षी दलों से ‘भयभीत,’ तोड़ने के लिए जांच एजेंसियों का कर रही इस्तेमाल : सांसद मनोज झा

मझगांव : कंप्यूटर शिक्षा से ही बनेंगे डॉक्टर, इंजीनियर : बीडीओ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Majhgaon-BDO.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत घोडाबंधा पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सामुदायिक शिक्षा संसाधन केंद्र(सीईआरसी) का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मझगांव बीडीओ जोसेफ कंडुलना, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य पूनम जेराई, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार एवं अन्य के द्वारा केंद्र का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया.बीडीओ ने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर का ज्ञान देना संस्था का काफी सराहनीय पहल है. आज शिक्षा के अभाव के कारण लोग ठगी के शिकार होते हैं. शिक्षा से ही गांव का रूपरेखा तय होता है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-teachers-murdered-in-the-school-itself-due-to-a-love-triangle-the-accused-teacher-also-committed-suicide/">गोड्डा

: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो टीचर की हत्या, आरोपी शिक्षक ने भी किया सुसाइड
उन्होंने कहा कि अभिभावक हर हाल में अपने बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करें सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चल रही है ताकि हमारे बच्चे शिक्षित बने और हमारा गांव से लेकर देश तक विकसित हो. यह समुदाय के लिए बेहतर अवसर है कि गांव में कंप्यूटर का ज्ञान निशुल्क दिया जा रहा है अगर बच्चे तन मन धन लगाकर पढ़ेंगे तो गांव से ही डॉक्टर इंजीनियर आईएएस आईपीएस साइंटिस्ट निकल सकता है. जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई ने कहीं की गांव में सामुदायिक शिक्षा संसाधन केंद्र का संचालन करना काफी सराहनीय पहल है इसके लिए कमेटी को आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : संसदीय">https://lagatar.in/parliamentary-affairs-minister-said-ready-to-discuss-every-issue-in-budget-session-congress-said-undeclared-dictatorship-in-t-country/">संसदीय

कार्य मंत्री ने कहा, बजट सत्र में हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, कांग्रेस बोली, देश में अघोषित तानाशाही
उन्होंने कहा कि अगर हमारी कमेटी मजबूत होगी तो इसका सबसे अधिक फायदा क्षेत्र के लड़कियों को मिलेगा. लड़कियां दूरी के कारण कंप्यूटर ज्ञान से वंचित रह जाती थी लेकिन अब गांव में ही इसका बेहतर शुरुआत हुआ है. इन्होंने किया संबोधित- प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, बीआरपी दिलेश्वर बैहरा, मुखिया विवेकानंद पूर्ति, मुखिया चंद्रिका नायक, एस्पायर के सहायक जिला समन्वयक श्री रमन, सपना पात्रो आदि मौके पर ग्रामीण मुंडा लक्ष्मण हेंब्रम, सीएफ एम चिश्ती, बृजमोहन दिग्गी, अब्दुल अकिन, अजय कंसारी, सावन कुमार, भावेश दास, जमादार हेंब्रम, अफाक असरार, भानुप्रिया पान, जवाहरलाल पान, सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/mp-manoj-jhas-claim-bjps-top-leadership-is-afraid-of-opposition-parties/">केंद्र

सरकार विपक्षी दलों से ‘भयभीत,’ तोड़ने के लिए जांच एजेंसियों का कर रही इस्तेमाल : सांसद मनोज झा

नोवामुंडी : झामुमो पर्दा डालने का असफल प्रयास कर रहा है : कोड़ा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Noamundi-Manjit-Koda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ईडी के बहाने अपने क्रियाकलापों पर पर्दा डालने का असफल प्रयास कर रहे हैं. झारखण्ड में जुलुस, रैली निकलकर अशांति वातावरण बनाकर झारखंड की जनता के आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है.आदिवासी मूलवासी के हितैषी एवं जल जंगल जमीन के संरक्षण के नाम पर सत्ता में आने के बाद अपने चुनावी वादा भूल गई है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/mp-manoj-jhas-claim-bjps-top-leadership-is-afraid-of-opposition-parties/">केंद्र

सरकार विपक्षी दलों से ‘भयभीत,’ तोड़ने के लिए जांच एजेंसियों का कर रही इस्तेमाल : सांसद मनोज झा
जब से झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में सरकार बनी है. आदिवासी एवं मूल वासी का शोषण निरंतर जारी है.बिना टेंडर बालू का अवैध कारोबार जारी है. माननीय मुख्यमंत्री जी तथा करीबियों के नाम पर संवैधानिक पद पर बैठकर पद का दुरुपयोग जमीन, माइंस लीज सहित अन्य लाभ दिलाई गई है. अगर गलत नहीं किये है तो ईडी से नहीं भागना चाहिए, बल्कि ईडी पास स्वयं उपस्थित होकर उनके सवालों का जवाब देकर लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : संसदीय">https://lagatar.in/parliamentary-affairs-minister-said-ready-to-discuss-every-issue-in-budget-session-congress-said-undeclared-dictatorship-in-t-country/">संसदीय

कार्य मंत्री ने कहा, बजट सत्र में हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, कांग्रेस बोली, देश में अघोषित तानाशाही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp