Search

 
 
 

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले में रामनवमी का उल्लास, जुलूस में युवाओं ने दिखाए करतब

तलवार, भाला, डंडा व अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस युवाओं की टोली ने एक से बढ़कर एक करतब दिखा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा.
 
चक्रधरपुर में जुलूस के दौरान करतब दिखाते युवा.

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में रामनवमी का उल्लास पूरे उफान पर रहा. इस मौके पर शुक्रवार की शाम जिले के विभिन्न इलाकों में रामनवमी जुलूस निकाला गया. चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, बंदगांव प्रखंड के काराईकेला समेत अन्य प्रखंडों के अखाड़ों ने झंडा जुलूस निकाला. वातावरण जय श्रीराम, जय हनुमान के नारों से गुंजायमान रहा. जुलूस में शामिल युवाओं ने करतब दिखाए.

 


तलवार, भाला, डंडा व अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस युवाओं की टोली ने एक से बढ़कर एक करतब दिखा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. कई अखाड़ा कमेटियों की ओर से आकर्षक झांकियां भी निकाली गई. जुलूस में भगवान श्रीराम, भाई लक्ष्मण, माता सीता व बजरंगबली का रूप धारण किए बच्चे शामिल थे. इससे पहले बजरंगबली मंदिर, राम मंदिर व अखाड़ा स्थलों पर पूजा- अर्चना की गई.

 

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही