Search

चाईबासा : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की आदिवासियों पर तानाशाही नही चलेगी : संघ

Chaibasa (Sukesh Kumar) : ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के अध्यक्ष बिर सिंह बुड़ीउली नेतृत्व में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के द्वारा ईचा डैम रद्द नही होगा के बयान का विरोध जताया. तांतनगर प्रखंड के कुलाबुरु,गैरासाई और सिंडी गांव के मुंडा और ग्रामीणों ने अपना रोष व्यक्त किया. विस्थापितों ने एक स्वर में आवाज बुलंद किया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की आदिवासियों पर तानाशाही नही चलेगी. आदिवासी मूलवासियों द्वारा चुनी हुई झामुमो की सरकार से उम्मीद के विपरीत कार्यशैली बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/preparations-for-ram-navami-in-full-swing-in-ranchi-police-inspected-roofs-of-houses-in-hindpiri-and-daily-market-area-with-drones/">रांची

में रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों पर, पुलिस ने हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट इलाके में किया ड्रोन से मकानों की छतों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री, मंत्री और उनके विधायकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. कोल्हान के 87 गांव में झामुमो को घुसने नही दिया जाएगा. जिसकी शुरुआत कुलाबुरू,गैरासई और सिंडी से संघ द्वारा की गई. ग्रामीणों ने धोखा का जवाब वोट से झामुमो को देने का संकल्प लिया. मालूम हो कि मुख्यमंत्री से संघ के प्रतिनिधि मंडल हाथ जोड़कर विनती किया था कि जल्द ईचा डैम को रद्द करवा कर आदिवासी और मूलवासियों को विस्थापित होने से बचा लीजिए. इसे भी पढ़ें : मटन-मछली">https://lagatar.in/mutton-fish-and-mughal-spicy-elections/">मटन-मछली

और मुगल… ‘मसालेदार’ चुनाव
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के रवैया और कार्यप्रणाली से नाराज होकर संघ के प्रतिनिधि एवं आंदोलनकारी उनके मंतव्य से दुखी और नाराज होकर मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले थे. अब लोकसभा में झामुमो और प्रतिनिधियों के खिलाफ जनांदोलन चला कर वादा खिलाफी का बदला लेगी. मुख्य रूप योगेश कालुंडिया, गुलिया कालुंडिया, मारकंडे बांडरा, बब्लू बरजो, सुनील बाड़ा, प्रदीप जोंको, बिरसा गोडसोरा, राजेश सोय, मोनसा बोदरा, सालुका बारी, मोटा गोप,साधु चरण गोप आंदोलनकारी और ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-counter-case-in-the-clash-between-villagers-of-mohanpur-and-mp-geeta-koda/">आदित्यपुर

: मोहनपुर के ग्रामीणों और सांसद गीता कोड़ा झड़प प्रकरण में काउंटर केस

रांची से रामहरि व सिंहभूम से विश्व विजय मार्डी एपीआई प्रत्याशी

[caption id="attachment_873799" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Vijay-Mardi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विश्व विजय मार्डी.[/caption] Chaibasa (Sukesh Kumar) : आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआई) झारखंड प्रदेश के पांच लोकसभा सीटों को लेकर प्रदेश कमेटी द्वारा प्रत्याशियों का पहला सूची जारी किया. इसमें रांची लोकसभा सीट से धीमन रामहरि गोप, सिंहभूम लोकसभा चाईबासा से विश्व विजय मार्डी, खूंटी लोकसभा सीट से समडोम गुड़िया, चतरा लोकसभा सीट से विमल लकड़ा और दुमका से राजू मुर्मू उर्फ राजू इमानुएल मुर्मू का नाम है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dc-appealed-be-careful-in-summer-leave-the-house-only-if-there-is-important-work/">लातेहार

: डीसी ने की अपील, गर्मी में बरते सावधानी, जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें
बताते चलें कि आने वाले कुछ दिनों में झारखंड प्रदेश के बचे हुए लोकसभा सीट पर बहुत ही जल्द प्रत्याशी का नाम सार्वजनिक किया जा सकता है. इसकी जानकारी प्रदेश सचिव लाल माझी ने दी. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwals-judicial-custody-extended-till-april-23-sc-directs-ed-to-file-reply-by-april-24/">केजरीवाल

की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी, SC का ईडी को निर्देश, 24 अप्रैल तक जवाब करें दाखिल

चक्रधरपुर : उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ पूजा संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-CHHATH-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सोमवार को चैती छठ पूजा संपन्न हो गया. इस अवसर पर चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती छठ नदी घाट, थाना रोड स्थित मुक्तिनाथ महादेव घाट पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की. सुबह पांच बजे से ही छठ व्रतियों के साथ श्रद्धालु छठ नदी घाट पहुंचने लगे थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-contractor-installed-water-tank-of-2000-liters-instead-of-5-thousand/">मझगांव

: ठेकेदार ने 5 हजार की जगह 2000 लीटर की लगाई पानी टंकी
सूर्योदय होने पर नदी भगवान भास्कर को ध्यान कर छठव्रतियों के साथ श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया. घर पहुंचकर छठव्रतियों ने पारण किया. इस अवसर पर शहर के गली-मोहल्ले छठ गीतों से गूंज उठे थे. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-kalyugi-son-killed-his-father-by-hitting-him-with-fan-rod-police-sent-him-to-jail/">पांकी

: कलयुगी बेटे ने पंखे के रॉड से मारकर पिता की हत्या की, पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp