Search

चाईबासा : सीएम ने बंदगांव व हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज की रखी आधारशिला

  • टाटा कॉलेज मैदान में हुआ समारोह का आयोजन
  • लगभग 2 अरब, 31 करोड़ रुपए की 135 योजनाओं का शिलान्यास किया
  • 1 अरब 7 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का किया उद्घाटन
  • लाभुकों के बीच करीब 173 करोड़ रुपए की बांटी परिसंपति
  • मुख्यमंत्री ने कहा- बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज और राज्य का निर्माण होता है
Chaibasa (Suksh Kumar) : बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज और राज्य बनता है. शिक्षा एक ऐसा जरिया है जो आपके भविष्य की दिशा तय करता है. व्यक्ति के समग्र विकास के लिए अच्छी शिक्षा अति आवश्यक है. यही वजह है कि हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन शनिवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज एवं विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आपको कॉलेज की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. आपके गांव या आसपास में डिग्री कॉलेज खोला जा रहा है, जहां आप अपनी पढ़ाई कर सकते हैं. इसके लिए अब आपको शहरों का रुख नहीं करना होगा. ग्रामीण इलाकों में बच्चों को प्राइमरी से लेकर कॉलेज तक की बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-voting-will-be-held-on-all-14-seats-in-jharkhand-on-may-13/">लोकसभा

चुनावः झारखंड में 13 मई को सभी 14 सीटों पर वोटिंग

प्राथमिक विद्यालय से ही बच्चों को मिलेगी मातृभाषा में शिक्षा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chaibasa-CM-Shilanya.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास करी है. इस कड़ी में अब प्राथमिक विद्यालयों से कुडुख, हो, मुंडारी और संथाली जैसी जैसी जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू की जा रही है. इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश दे दिए गए हैं. हमारी सरकार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को संरक्षित करने के साथ उसे अलग पहचान देने की दिशा में काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-flying-squad-got-training-team-will-take-action-on-complaint/">सिमडेगा

: फ्लाइंग स्क्वायड को मिला प्रशिक्षण, शिकायत पर टीम करेगी कार्रवाई

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई है. यहां के शिक्षण संस्थानों को जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. गरीब बच्चों को अपने ही गांव -घर में क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तथा मॉडल स्कूल खोले गए हैं. आर्थिक तंगी की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है. छात्राओं को सावित्रीबाई किशोरी सावित्री योजना से जोड़ा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-preparations-for-lok-sabha-elections-in-full-swing-dc-sp-took-stock-of-the-booths/">लातेहार

: लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, डीसी-एसपी ने बूथों का लिया जायजा
गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए विद्यार्थियों को मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज करने के लिए 15 लाख रुपए तक शिक्षा ऋण दिया जा रहा है. मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है. यहां के आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप राज्य सरकार दे रही है. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-telangana-people-have-given-the-verdict-nda-will-win-more-than-400-seats/">तेलंगाना

में बोले पीएम मोदी, लोगों ने फैसला सुना दिया है… एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा…
आदिवासियों- मूलवासियों की भाषा -संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को बचाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय भाषा- संस्कृति परंपरा, जल- जंगल जमीन, सामाजिक- धार्मिक स्थलों और आदिवासियों - मूलवासियों की अस्मिता बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. हमारी सरकार इसके साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देगी. ये हमारी धरोहर है. इसे देश- दुनिया में अलग पहचान दिलाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है. आपके दुःख-दर्द को भली-भांति समझते हैं. ऐसे में आपकी उम्मीद और जरूरत के अनुरूप योजनाएं बनाकर उसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों के रोटी- कपड़ा और मकान जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-preparations-for-lok-sabha-elections-in-full-swing-dc-sp-took-stock-of-the-booths/">लातेहार

: लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, डीसी-एसपी ने बूथों का लिया जायजा
राज्य के ग्रामीण इलाकों में 15 हज़ार किलोमीटर सड़कों का जाल बिछ रहा है. खेतों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गई है. आज हर परिवार में पेंशन पहुंच रहा है. 30 लाख परिवारों को 125 यूनिट बिजली का लाभ मिल रहा है. 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास के तहत तीन कमरे का पक्का मकान दे रहे हैं. ऐसी और अनेकों योजनाएं हैं, जो आपको सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mage-festival-on-march-17-under-the-auspices-of-aboriginal-welfare-center-meghahatuburu/">किरीबुरु

: आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरु के तत्वावधान में मागे पर्व 17 मार्च को

विकास को दे रहे नया आयाम 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के बाद 19 वर्षों तक यहां के विकास की किसी को चिंता नहीं रही. यहां के खनिज संसाधनों का दोहन होता रहा. आदिवासी- मूलवासी के हितों की अनदेखी होती रही. लेकिन, वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद हेमन्त बाबू ने अपने कुशल नेतृत्व से राज्य के विकास को नई दिशा दी. आज हमारी सरकार उसी रास्ते आगे बढ़कर विकास को एक नया आयाम दे रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mage-festival-on-march-17-under-the-auspices-of-aboriginal-welfare-center-meghahatuburu/">किरीबुरु

: आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरु के तत्वावधान में मागे पर्व 17 मार्च को

162 योजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2 अरब, 31 करोड़, 19 लाख 58 हज़ार 673 रुपए की लागत से 135 योजनाओं का शिलान्यास किया जबकि 1 अरब 7 करोड 23 लाख 24 हज़ार 186 रुपये की 27 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ. वहीं, लाभुकों के बीच 1 अरब 72 करोड़ 80 लाख 70 हज़ार 533 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ. इसे भी पढ़ें : निर्वाचन">https://lagatar.in/election-commission-announced-the-date-of-lok-sabha-elections-first-phase-on-19-april-counting-of-votes-on-4-june/">निर्वाचन

आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित की, पहला चरण 19 अप्रैल को, 4 जून को मतगणना

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक जोबा मांझी, सुखराम उरांव और दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन और कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त और डीआईजी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-voting-will-be-held-on-all-14-seats-in-jharkhand-on-may-13/">लोकसभा

चुनावः झारखंड में 13 मई को सभी 14 सीटों पर वोटिंग

तांतनगर : ईचा डैम नहीं बनाने को लेकर रैयतों ने भरी हुंकार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Tantnagar-Icha-Dam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अंतर्गत तुईबाना में शनिवार को ईचा खड़कई बांध विरोधी संघ अध्यक्ष साधो पुरती की अध्यक्षता में संघ के बैनर तले ईचा डैम के विरोध में रैयतों व विभिन्न समाजिक संगठनों की बैठक हुई, डैम नहीं बनाने को लेकर हुंकार भरी. संघ के संयोजक दशकन कुदादा ने डैम की विस्तृत जानकारी देते हुऐ कहा बहुउद्देशीय बांध परियोजना की नींव 1979 को रखी थी. शुरूआती दौर से ही झामुमो डैम का विरोध करती रही. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
उन्होंने कहा हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री रहते 2014 में सार्थक पहल करते हुए जनजाति सलाहकार परिषद की तीन सदस्यीय उप समिति का गठन किया था. जिसमे तत्कालीन मंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को उपसमिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया था. तत्कालीन विधायक व वर्तमान कल्याण मंत्री दीपक बिरुवा और तत्कालीन विधायिका व वर्तमान संसद गीता कोड़ा को उपसमिति के सदस्य मनोनित किया गया था. सरकार के निर्देश के आलोक में टीएसी की उप समिति ने राजनगर प्रखंड के श्यामसुंदरपुर सदर प्रखंड के कुइडबुसू और तांतनगर प्रखंड के तांतनगर में सभा हुई. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-flying-squad-got-training-team-will-take-action-on-complaint/">सिमडेगा

: फ्लाइंग स्क्वायड को मिला प्रशिक्षण, शिकायत पर टीम करेगी कार्रवाई
सभा में हजारों प्रभावितों ने ईचा डैम को रद्द करने के पक्ष में हाथ उठाकर पारित किया था. ईचा डैम रद्द करने का 2019 विधानसभा चुनाव झामुमो के मेनिफेस्टो व संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से शामिल था. तब हेमंत सोरेन कहा था कि झामुमो की सरकार बनती है तो ईचा डैम को पूर्णता रद्द किया जाएगा. झामुमो के नेतृत्व में सरकार चल रही लेकिन विनाशकारी ईचा डैम रद्द करने पर चुप्पी साध ली है. यह रैयतों का दुर्भाग्य है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट

ईचा खरकई बांध विरोधी संघ का किया गया पुनर्गठन 

ईचा खरकई बांध विरोधी संघ का विस्तार किया गया. विस्तार में बिरसिंह बुड़ीउली को अध्यक्ष, रेयंश सामड को उपाध्यक्ष, गरदी बुड़ीउली को सचिव, श्याम कुदादा तथा जीवन पाड़ेया को सहसचिव, रामचंद्र बिरूवा को कोषाध्यक्ष, गुलिया कालुंडिया को सह कोषाध्यक्ष, गणेश बारी तथा रोबिन अल्डा को मिडिया प्रभारी, अधिवक्ता जेजे संगा तथा सुरेश सोय को कानूनी सलाहकार बनाया गया. वहीं हरीश अल्डा, सुरेंद्र बुड़ीउली, मुकेश कालुंडिया व गुलिया कुदादा को सलाहकार बनाया गया. वहीं योगेश कालुंडिया सहसंयोजक बनाया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-8th-board-examination-completed-847-candidates-appeared/">लातेहार

: आठवीं बोर्ड की परीक्षा संपन्न, 847 परीक्षार्थी हुए शामिल
नव मनोनीत अध्यक्ष बिरसिंह बुड़ीउली ने कहा कि ईचा डैम सिर्फ परियोजना नहीं है. यह डैम आदिवासी व मूलनिवासियों का अस्तित्व,अस्मिता और पहचान को समाप्त करने की विनाशकारी योजना है. प्रभावित रैयतों के साथ समन्वय स्थापित कर डैम की लड़ाई लड़ी जाएगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल को ईलीगड़ा में शहीद गंगाराम कालुंडिया के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर दशकन कुदादा, जीवन पाड़ेया, योगेश कालुंडिया, साधो पुरती, रेयंश सामड, बीरसिंह बुड़ीउली, हरिश अल्डा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-younger-son-made-deadly-attack-on-parents/">बहरागोड़ा

: छोटे पुत्र ने माता-पिता पर किया जानलेवा हमला

महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाना हमारा मुख्य लक्ष्य : प्रीतम

  • तांतनगर प्रखंड में युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chaibasa-Pritam-Baithak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chsibasa (Sukesh kumar) : मझगांव विधानसभा के तांतनगर प्रखंड में युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा पंहुचे. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन द्वारा निर्देशित यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत मझगांव विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम लोकसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाना हमारा मुख्य लक्ष्य है. ताकि भाजपा के तानाशाही नितियों से आम जनता को राहत मिले. बैठक में युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, गणेश कारवा, चंद्रमोहन कारवा,चोकरो देवगम, गंगाराम देवगम, रंजीत पुरती,पोरेश कुमार, सुभाष बीरुली, कोलाय देवगम, हरिश देवगम, अजय देवगम, लखन हेंब्रोम सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-voting-will-be-held-on-all-14-seats-in-jharkhand-on-may-13/">लोकसभा

चुनावः झारखंड में 13 मई को सभी 14 सीटों पर वोटिंग

किरीबुरु : बीआरपीएल से होने वाली अयस्क ढुलाई से लगता है जाम

  • बड़ाजामदा में हर दिन लगने वाली जाम से सभी परेशान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Badajamda-Jam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में लगभग प्रतिदिन लगने वाली जाम से लोग परेशान हैं. जाम की वजह से लोगों को बडा़जामदा बाजार पार करने में एक-एक घंटा का समय लग जा रहा है. यह सड़क जाम झारखण्ड सेसटा ओडि़सा सीमा में स्थित बीआरपीएल नामक कंपनी से बोकना, बडा़जामदा के रास्ते होने वाली लौह अयस्क की ढुलाई की वजह सेहो रही है. एक साथ बीआरपीएल कंपनी से सैकड़ों मालवाहक वाहन छोडा़ जाता है. इस वजह से बडा़जामदा मुख्य बाजार में जाम हो जा रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-8th-board-examination-completed-847-candidates-appeared/">लातेहार

: आठवीं बोर्ड की परीक्षा संपन्न, 847 परीक्षार्थी हुए शामिल
उक्त कंपनी द्वारा बड़ाजामदाबोकना क्षेत्र की सड़कों पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैल जाता है. बाजार के दुकानदारों, पैदल एवं दोपहिया वाहन से चलने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है. जाम की वजह से कई लोग प्राईवेट वाहन अथवा एम्बुलेंस से मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं ले जा पा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान पर बनी रह रही है. यात्री बसों या अन्य वाहनें भी इस जाम की वजह से निर्धारित समय पर अपने गण्तव्य पर नहीं पहुंच पा रही है. बड़ाजामदा पुलिस सड़क पर तो नजर आती है लेकिन जाम को क्लियर कराने में नाकाम साबित हो रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-preparations-for-lok-sabha-elections-in-full-swing-dc-sp-took-stock-of-the-booths/">लातेहार

: लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, डीसी-एसपी ने बूथों का लिया जायजा
बोकना के ग्रामीणों ने बीते माह इसी प्रदूषण व अन्य मांगों को लेकर बीआरपीएल कंपनी के खिलाफ अनिश्चित कालीन चक्का जाम किया था. लेकिन इस आंदोलन से कुछ लोग भोले भाले ग्रामीणों को आगे कर अपना स्वार्थ साध समस्या को यथावत छोड़ दिये हैं. अब बड़ाजामदा के लोग ऐसे आंदोलनकारियों के खिलाफ खडे़ होने लगे हैं तथा खरी खोटी सुना रहे हैं. इसे भी पढ़ें : CRPF">https://lagatar.in/crpf-214th-battalions-14th-raising-day-celebrated-with-pomp/">CRPF

214वीं बटालियन का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

नोवामुंडी : लौउवा में बिजली नहीं तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार : ग्रामीण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-Louva.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शनिवार को नोवामुंड़ी प्रखंड के गुवा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत ग्राम- नुईया लौउवा टोला में ग्रामीण मुंडा डुरसू चाम्पिया की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में मुंडा डुरसू चाम्पिया ने कहा कि आज देश को आजाद हए 77 साल हो गया है. उसके बावजूद आज तक लौउवा टोला के लोग ढ़िबरी युग में जी रहे हैं. गांव में बिजली को लेकर कई बार कई नेताओं ने गांव का दौरा किया उसके बावजूद स्थिति ज्यो की त्यो बनी हुई है. गांव में बिजली लाने के लिए कई बार लिखित आवेदन बिजली विभाग को दी गई उसके बावजूद भी कोई अधिकारी गांव सर्वे करने नहीं पहुंचा. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
उसके बाद मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक टीम चाईबासा उपायुक्त के यहां लिखित आवेदन दिया गया.उसके बाद बिजली विभाग की एक टीम लौउवा गांव पहुंच गांव का सर्वे किया गया. उसके बावजूद आज तक गांव में बिजली नहीं पहुंच पाई. इसलिए अब इस बैठक में सभी ग्रामीण की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले चुनाव 2024 में लौउवा गांव एवं नुईया गांव के ग्रामीण लोक सभा वोट का बहिष्कार करेंगे. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-flying-squad-got-training-team-will-take-action-on-complaint/">सिमडेगा

: फ्लाइंग स्क्वायड को मिला प्रशिक्षण, शिकायत पर टीम करेगी कार्रवाई
हमारा गांव में पहले बिजली दो उसके बाद ही हम वोट देंगे. सभी ग्रामीणों का कहना है गांव में बिजली नहीं तो वोट नहीं. इस बैठक में गांव के मुंडा डुरसु चाम्पिया, डाकुवा वेगना चाम्पिया, काडेया चाम्पिया, कृष्णा बोदरा, कार्तिक बोदरा, बबलू चाम्पिया, कैरा दिग्गी, मक्का चाम्पिया, अशोक दिग्गी, मेंजरी दिग्गी, करुण चाम्पिया, सुशील चाम्पिया सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-8th-board-examination-completed-847-candidates-appeared/">लातेहार

: आठवीं बोर्ड की परीक्षा संपन्न, 847 परीक्षार्थी हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp