Search

 
 
 

Chaibasa: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से बदला सीएम का गुवा कार्यक्रम, सीएम सिर्फ शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Chaibasa News: वहीं गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्तियों का वितरण समेत अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. चाईबासा के उपायुक्त की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12:30 बजे रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से गुवा के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1 बजे वे गुवा सेल हेलीपैड पहुंचेंगे.
 
गुवा गोलीकांड शहीद
  • अब सीएम हेमंत सिर्फ शहीद स्थल पर गुवा गोलीकांड के शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द

Amit Kumar 

Chaibasa News: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 8 सितंबर को प्रस्तावित पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री अब गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पहुंचकर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. 

 

इसे भी पढ़ें:


वहीं गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्तियों का वितरण समेत अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. चाईबासा के उपायुक्त की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12:30 बजे रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से गुवा के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1 बजे वे गुवा सेल हेलीपैड पहुंचेंगे.


इसके बाद 1 बजकर 5 मिनट पर सड़क मार्ग से शहीद स्थल के लिए रवाना होंगे और 1:10 बजे गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री 1:20 बजे शहीद स्थल से रवाना होंगे. 1:25 बजे बिरसा चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद 1:30 बजे सड़क मार्ग से सेल हेलीपैड के लिए रवाना होंगे. 


हेलीपैड पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके बाद 1:40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना होंगे. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री का गुवा दौरा अब बड़े सार्वजनिक आयोजन के बजाय शहीदों को श्रद्धांजलि देने तक सीमित रहेगा. 


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गुवा सेल हेलीपैड से शहीद स्थल और बिरसा चौक तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. शहीद स्थल तथा मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही