- सरकार एवं जेएसएससी से मांगा जवाब
- 245 कर्मियों को हाईकोर्ट से राहत
Ranchi News: झारखंड सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर JSSC- CGL (विज्ञापन संख्या 10 /2023) से नियुक्त कर्मियों को हटाए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली निरोज एवं अन्य (245 कर्मियों) की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से जुड़ी नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर रोक लगा दी. साथ ही मामले में सरकार और जेएसएससी से 15 सितंबर तक जवाब मांगा है.
प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता दीपांकर एवं अधिवक्ता श्रेय मिश्रा ने पक्ष रखा. प्रार्थियों ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा नियुक्ति को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती दी गई है.
इसे भी पढ़ें -
उल्लेखनीय है कि CID जांच में मिले तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार ने 18 अगस्त की देर रात उन सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी, जिसमें TDPL शामिल रहा है. इसके अलावा वर्ष 2014 से हुई सभी नियुक्ति परीक्षाओं में संभावित अनियमितता के मद्देनजर जांच कराने की घोषणा भी की गयी थी.
इन घोषणाओं के मद्देनजर कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने परीक्ष रद्द करने, परीक्षा प्रक्रिया स्थगित करने और जांच कराने से संबंधित अधिसूचना जारी की है. इसमें 22 परीक्षाओं को रद्द करने, 6 की प्रक्रिया को स्थगित करने और 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में शामिल करने का उल्लेख किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

