Search

 
 
 

DGP नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब अगले बुधवार को सुनवाई

Ranchi News :  डीजीपी नियुक्ति मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी. मोहना की पीठ में सुनवाई शुरू हुई. सुनवाई शुरू होते की ओड़िशा के IPS अधिकारी की ओर से यह कहा गया कि ओड़िशा की ओर से UPSC को भेजी गयी सूची में उनका नाम नहीं है. जबकि उनके पास सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सारी योग्यताएं हैं.
 
सुप्रीम कोर्ट की फाइल फोटो

Ranchi News :  DGP नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अब अगले बुधवार (16 सितंबर) को सुनवाई की तिथि निर्धारित की. न्यायालय ने ऐसा ओडिशा की IPS अधिकारी शुशांता कुमार नाथ द्वारा दी गयी दलील के बाद किया. झारखंड की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने भी मामले की सुनवाई ओडिशा के साथ ही करने का अनुरोध किया.

 

मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी. मोहना की पीठ में सुनवाई शुरू हुई. सुनवाई शुरू होते की ओडिशा के IPS अधिकारी की ओर से यह कहा गया कि ओडिशा की ओर से UPSC को भेजी गयी सूची में उनका नाम नहीं है. जबकि उनके पास सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सारी योग्यताएं हैं.

 

उनका 32 साल की सेवा इतिहास है. उन्हें प्रेसिडेंट मेडल भी दिया जा चुका है. लेकिन राज्य सरकार ने उनका नाम UPSC को नहीं भेजा. उन्हें इसके कारणों की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज दिये जायें. साथ ही जवाब देने के लिए समय दिया जाये.

 

इस बीच कपिल सिब्बल ने झारखंड के मामले की सुनवाई ओडिशा के साथ ही करने का अनुरोध किया. न्यायालय ने इसे स्वीकार करते हुए अगले बुधवार को मामले की सुनवाई की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही