Search

 
 
 

Chaibasa News: ईवीएम वेयरहाउस का डीसी ने किया निरीक्षण

पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को चाईबासा स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
 
झारखंड की खबरें

Shambhu Kumar
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को चाईबासा स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस परिसर का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, वेयरहाउस की सीलिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का जायजा लिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 

इसे भी पढ़ें: 

इस मौके पर सदर चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग के अलावे कांग्रेस के त्रिशानु राय, भाजपा के रविशंकर विश्वकर्मा, झामुमो के कैसर परवेज, बसपा के जेम्स हेम्ब्रम, राजद के मो. अलताब तथा आजसू के राउतु देवगम मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही