Search

 
 
 

Jharkhand Weather: रांची समेत 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गिरेगा तापमाम

झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने रांची, धनबाद, बोकारो, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.
 

Ranchi: झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने रांची, धनबाद, बोकारो, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

 

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 84.8 मिलीमीटर बारिश बहरागोड़ा में हुई. इसके अलावा डाल्टनगंज में 71.6 मिमी, पंचेत में 71.2 मिमी, मैथन में 68 मिमी, सिंदरी में 35 मिमी और लोहरदगा में 29.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

 

तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

1 जुलाई को रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर और जामताड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

2 जुलाई को लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 5 जुलाई को लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 3, 4 और 6 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. राजधानी रांची में 1 से 7 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूरे सप्ताह रांची का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही