Search

 
 
 

चाईबासाः लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर मिला शव, हत्या की आशंका

शव की पहचान नहीं हो सकी है. व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से वार के जख्म पाए गए हैं. शरीर के अन्य हिस्सों में भी लाठी-डंडे से पीटे जाने के निशान हैं.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-सोनुआ रेल सेक्शन में लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया होगा. बताया जाता है कि सोनुआ व लोटापहाड़ स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा. इसके बाद इसकी सूचना सोनुआ थाने को दी गई. सूचना मिलने पर सोनुआ थाना व रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर शिनाख्त में जुट गई.

शव की पहचान नहीं हो सकी है. व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से वार के जख्म पाए गए हैं. शरीर के अन्य हिस्सों में भी लाठी-डंडे से पीटे जाने के निशान हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया होगा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मृतक की पहचान में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही