Search

 
 
 

चाईबासा: बाचामगुटु जंगल से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी चुनने गए थे. इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव देखा. ग्रामीणों की सूचना पर मनोहरपुर डीएसपी जयदीप लकडा दल-बल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई.
 

Ganesh Kumar

Manoharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बाचामगुटु जंगल से पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. बताया गया कि गुरुवार को कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी चुनने गए थे. इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव देखा. ग्रामीणों की सूचना पर मनोहरपुर डीएसपी जयदीप लकडा दल-बल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई.

पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र 40 से 45 वर्ष है. वह हाफ जिंस पहने हुए था. स्थानीय लोगों के अनुसार, दो-तीन दिन पहले व्यक्ति की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट  गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही