Search

 
 
 

Chaibasa : घरेलू विवाद के बाद बुजुर्ग ने खाई दवा की अधिक खुराक, इलाज के दौरान मौत

Chaibasa :  सोनुवा थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव में घरेलू विवाद से आहत होकर 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अधिक मात्रा में दवा खा ली, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मंगल सिंह बारला के रूप में हुई है.
 
शव

Shambhu Kumar

Chaibasa :  सोनुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल जोड़ी में एक बुजुर्ग की घरेलू विवाद में अधिक मात्रा में दवा खाने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मंगल सिंह बारला (60 वर्षीय) के रूप में हुई है. मृतक की पहली पत्नी नंदी मारला के अनुसार, शुक्रवार देर शाम मंगल का किसी बात को लेकर दूसरी पत्नी के साथ विवाद हो गया था.

 

विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखा दवा अधिक मात्रा में खा लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई. परिजनों ने तुरंत उसे सोनूवा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. देर रात के लगभग 11 बजे मंगल सिंह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात के लगभग 1 बजे उसकी मौत हो गई. शनिवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही