Search

 
 
 

चाईबासा : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों व नक्सलियों की भीषण मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर

जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है.
 

Chaibasa :  जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में करीब 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ की यह घटना छोटा नगरा थाना क्षेत्र के टोंटोगड़ा के पास हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारी को सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर कोबरा झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

 

सुरक्षाबल जैसे ही उनके करीब पहुंचे, तो खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ काफी देर तक चली. हालांकि सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

 

सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कई बड़े नक्सली हैं सक्रिय 

बता दें कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं. इसमें माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल शामिल हैं. इसके अलावा असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ इस इलाके में भ्रमणशील हैं. इसको लेकर सुरक्षाबल और पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही