Search

 
 
 

Chaibasa: अवैध खनन के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन करुंगाः मधु कोड़ा

उन्होंने कहा कि मौके पर 8 हाईवा, 1 JCB और 1 पे-लोडर पकड़े जाने के बावजूद, अब तक किसी भी प्रकार का केस दर्ज थाना में नहीं किया गया है. यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को टालने और दबाने का प्रयास कर रहा है.
 
नोवामुंडी थाना में बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा.

Rohit Mishra

Jagnnathpur (Chaibasa): पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा गुरुवार की रात नोवामुंडी थाना पहुंचे और 12 तारीख की रात में रेलवे साइडिंग नंबर 5 पर पकड़े गए अवैध लौह अयस्क के मामले की जानकारी ली. उन्होंने अभी तक केस दर्ज नहीं किये जाने पर घोर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वह जनता को साथ लेकर अवैध खनन के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ेंगे. झारखंड की धरती को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

मामले को टालने और दबाने का प्रयास कर रहा है प्रशासन

उन्होंने कहा कि मौके पर 8 हाईवा, 1 JCB और 1 पे-लोडर पकड़े जाने के बावजूद, अब तक किसी भी प्रकार का केस दर्ज थाना में नहीं किया गया है. यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को टालने और दबाने का प्रयास कर रहा है. थाना द्वारा माइनिंग विभाग और आरटीओ से रिपोर्ट मंगाने की बात कही जा रही है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया के नाम पर देरी और लीपापोती करार दिया. उन्होंने कहा कि यह रवैया प्रशासनिक निष्क्रियता ही नहीं, बल्कि खनन माफियाओं को संरक्षण देने का प्रमाण है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही