Search

 
 
 

चाईबासा : पुलिस विभाग के खाते से 30 लाख की अवैध निकासी, 2 सिपाही हिरासत में

चाईबासा में पुलिस विभाग से जुड़े बैंक खातों से करीब 30 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. इस खुलासे के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
 

Chaibasa :  चाईबासा में पुलिस विभाग से जुड़े बैंक खातों से करीब 30 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. इस खुलासे के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं और विशेष ऑडिट टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है. प्रारंभिक कार्रवाई में गोइलकेरा क्षेत्र से कई सिपाहियों को हिरासत में लिया गया है.  

 

जांच में संकेत मिले हैं कि निकाली गई राशि का कोई आधिकारिक हिसाब उपलब्ध नहीं है. पुलिस अब बैंकिंग लेन-देन, वाउचर और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही