Search

 
 
 

पलामू : फोरलेन पर बाइक-स्कार्पियो की जोरदार टक्कर, एक की मौत

पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी खास बढकाभीठा के पास फोरलेन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक और स्कार्पियो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Medininagar : पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी खास बढकाभीठा के पास फोरलेन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक और स्कार्पियो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

 

मृतक की पहचान आकाश पांडेय के रूप में हुई है और वह भाजपा नेता सह सांसद के करीबी ईश्वरी पांडेय का पुत्र था. आकाश रेहला ग्रासीम में जुनियर इंजिनियर के पद पर कार्यरत था और सुबह वह रेहला ड्यूटी पर जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. 

 

जानकारी के अनुसार, आकाश की शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि स्कार्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा खड़ी हुई. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

 

सूचना मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही