Search

 
 
 

चाईबासा : इनरव्हील करेगा प्रौढ़ लोगों को शिक्षित – मंजरी पसारी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में सदस्यों एवं अतिथियों के साथ शिक्षा का प्रसार और व्यक्तित्व विकास पर परिचर्चा की गई. इसी क्रम में क्लब की अध्यक्षा मंजरी पसारी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास में शिक्षित नागरिक अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं. हमारा लक्ष्य है कि समाज के सभी व्यक्तियों को साक्षर करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-satirical-play-shaadi-karbu-com-was-published-on-amazon-kindle/">जमशेदपुर

: व्यंग्यात्मक नाटक शादी करबू डॉटकॉम अमेजॉन किंडल पर हुई प्रकाशित

प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम का संचालन इनरव्हील क्लब द्वारा किया जाएगा

इसी के उद्देश्य से हमने शहर के दो स्थानों पर प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम चलाने की योजना बनाई है. गुटुसाईं स्थित मां मनसा देवी मंदिर परिसर तथा टुगरी के गायत्री मंदिर परिसर में शिक्षण का कार्य नेहा निषाद, श्रेया कुमारी के द्वारा होगा. प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम का संचालन इनरव्हील क्लब द्वारा किया जाना है. ऐसे महिला और पुरुष जिन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी नहीं की है वे कार्यशाला में भाग ले सकते हैं और शिक्षा प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-bhagwat-katha-calendar-released-in-marwari-dharamshala/">सरायकेला

: मारवाड़ी धर्मशाला में भागवत कथा कैलेंडर का किया गया विमोचन

महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य ने भी व्यक्त किये अपने विचार

बैठक में महिला कालेज की पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सुरालिन टोपनो ने भी शिक्षा के विकास के संदर्भ में अपने विचार रखे उन्होंने क्लब के इस प्रस्ताव की प्रशंसा की और कहा यह समय की मांग के अनुरूप है. आज की बैठक में अध्यक्ष मंजरी पसारी के अलावा इनरव्हील क्लब की संपादक श्वेता दोदराजका, सदस्य प्रीति दोदराजका, कृष्णा अग्रवाल, पुष्पा वर्मा, महिला महाविद्यालय की अवकाश प्राप्त प्राचार्या डाॅ. सलोनी टोपनो, हिन्दी की व्याख्याता अंजना आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही