Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जगन्नाथपुर में मनाया गया अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस

अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते वक्ता.

Rohit Mishra

Jagannathpur(Chaibasa):  जिला विधिक सेवा प्राधिकार प. सिंहभूम ,चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय बालिका मध्य विद्यालय्, जगन्नाथपुर में "अंतराष्ट्रीय बालिका  दिवस" मनाया गया. इस शिविर में मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण हेतु महिला बालिका हक-आधिकार, सम्मान एवं बालिकाओं की सुरक्षा व विकास पर जोर दिया गया.

जेंडर के आधार पर भेदभाव करना असंवैधानिक:  निषाद

प्राधिकार के अधिकार मित्र मदन किशोर निषाद ने बालिकाओं को जानकारी दी कि जेंडर के आधार पर भेदभाव करना असंवैधानिक है, स्त्री एवं पुरुष दोनों को समान आधिकार मिलते हैं. उन्होंने बताया कि बाल विवाह उन्मूलन, किशोरी न्याय के माध्यम से बालिकाओं कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाती है. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षिकाएं उपस्थित भी उपस्थित थीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही