Search

 
 
 

चाईबासा: युवती पर जानलेवा हमला, आरोपी युवक पर FIR दर्ज

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में शिल्पी मोदक पर बिहार निवासी विजय उर्फ बालचंद्र ने हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी विजय के खिलाफ मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया गया है. गुरुवार को शिल्पी मोदक के पिता अनिल चंद्र मोदक के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
 

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में शिल्पी मोदक पर बिहार निवासी विजय उर्फ बालचंद्र ने हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी विजय के खिलाफ मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया गया है. गुरुवार को शिल्पी मोदक के पिता अनिल चंद्र मोदक के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.

Uploaded Image
शिकायत में बताया गया है कि अनिल चंद्र मोदक की 24 वर्षीय बेटी शिल्पी मोदक हर दिन की तरह 8 अप्रैल को बच्चों को कोचिंग क्लास करने के लिए आनंद मार्ग स्कूल के पीछे वाले गली में गई थी. रात को लगभग 8:30 बजे कोचिंग क्लास कर घर वापस आ रही थी. आनंद मार्ग स्कूल के पीछे वाली गली में एक युवक पहले से घात लगाए बैठा था. जो लड़की को देखते ही चाकू से ताबतोड़ हमला कर दिया.

 


हमले में घायल शिल्पी लहूलहान होकर जमीन पर गिर. आसपास के लोगों ने मामले की सूचना अनिल चंद्र मोदक को दी. पिता ने घायल बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. 


जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक आनंद मार्ग स्कूल के पीछे वाली गली में एक फ्लैट में मुंशी का काम करने वाले बिहार निवासी विजय उर्फ बालचंद ने घटना का अंजाम दिया. बताया गया है कि विजय उर्फ बालचंद उसके घर टिफिन लेने के लिए आया करता था. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इधर युवती का ईलाज जमशेदपुर के टीएमएच में चल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही