Search

 
 
 

Chaibasa: घटिया क्वालिटी के बॉक्स और केबल से बड़ा हादसा टला, बिजली पोल पर लगी आग

जगन्नाथपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सिद्धिविनायक रोड स्थित सामुदायिक भवन के सामने लगाए गए बिजली पोल पर बॉक्स और केबल में अचानक आग लग गई.  देखते ही देखते पूरा बॉक्स और केबल जलकर खाक हो गया.
 
बिजली पोल पर बॉक्स और केबल में लगी आग.

Rohit Mishra

Jagnnathpur (Chaibasa):  जगन्नाथपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सिद्धिविनायक रोड स्थित सामुदायिक भवन के सामने लगाए गए बिजली पोल पर बॉक्स और केबल में अचानक आग लग गई.  देखते ही देखते पूरा बॉक्स और केबल जलकर खाक हो गया. इस घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.  गनीमत रही कि आग आसपास नहीं फैली और कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई.

आए दिन खराबी और हादसे सामने आ रहे

घटना की जानकारी तुरंत ही बिजली विभाग को दी गई. ग्रामीणों का आरोप है कि इन दिनों जगन्नाथपुर के विभिन्न इलाकों में लगाए जा रहे इंसुलेटेड केबल और बिजली पोल में घटिया क्वालिटी के बॉक्स और वायर का इस्तेमाल किया जा रहा है.  इसका नतीजा है कि आए दिन खराबी और हादसे सामने आ रहे हैं. साथ ही लोड ज्यादा था.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही