Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः जिले में हर्षोल्लास के साथ मनी ईद, मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज

जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मझगांव, गोइलकेरा, सोनुवा सहित आसपास के सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई. मुसलमानों नमाज के दौरान अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मझगांव, गोइलकेरा, सोनुवा सहित आसपास के सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई. मुसलमानों नमाज के दौरान अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी.


ईद को लेकर बच्चों और महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया. लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की बधाई दी और सेवइयों व पकवानों का आनंद उठाया. इस मौके पर चाईबासा व चक्रधरपुर के मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस जवानों को तैनाती की गई थी. चक्रधरपुर राजबाड़ी रोड स्थित जामा मस्जिद के समीप थाना प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुये थे.

 


चाईबासा स्थित ईदगाह,सदर बाजार मस्जिद, जामा मस्जिद, चक्रधरपुर की जामा मस्जिद, बंगलाटांड स्थित ईदगाह, मदीना मस्जिद बंगलाटांड, मस्जिद ए शम्सी मंडलसाई, मस्जिद ए उमर मिल्लत कॉलोनी, मस्जिद ए रजा अंसारनगर,नुरानी मस्जिद,चांदमारी स्थित मस्जिद ए बिलाल, लोको मस्जिद, अहले हदीस छोटी मस्जिद,पोटका स्थित मस्जिद ए आयशा में ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई. 

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही