Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः बंदगांव में झारखंड आंदोलनकारी बाचो हेंब्रम का मना शहादत दिवस

परिजनों व ग्रामीणों नेस्मारक स्थल पर आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया. विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि बाचो हेंब्रम की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के लुम्बई मोड़ पर शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता बाचो हेंब्रम का शहादत दिवस मनाया गया. शहीद बाचो हेंब्रम के पुत्र लखन हेंब्रम, किसुन हेंब्रम, अन्य परिजन, झामुमों नेताओं व ग्रामीणों ने स्मारक स्थल पर फूलमाला चढ़ाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी. झामुमो नेताओं ने लुम्बई मोड़ व शहीद के पैतृक गांव मतलोयाम में भी श्रद्धांजलि दी.

 


परिजनों व ग्रामीणों नेस्मारक स्थल पर आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया. विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि बाचो हेंब्रम की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी. उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए झामुमो प्रयासरत है. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जोसपिन हमसय, झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी, आलोक मुंडू, रोबिंसन हपदगाडा, अरूप चटर्जी, सुनील लगुरी, शंकर नायक, सुनील बोदरा, विवेक सिंह विक्की, नमन मुन्डरी, किसुन हेम्ब्रम, जगला हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही