Chaibasa (Sukesh Kumar) : नगर परिषद चाईबासा के सभी वार्ड पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो गया है. इस संबंध में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने गुरुवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल को पत्र लिखा. उन्होंने यहां के लोगों के लंबित कार्यों की अनुशंसा करने के लिए मार्गदर्शन करने की मांग की. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-launched-awareness-campaign-to-remove-witchcraft/">तांतनगर
: डायन कुप्रथा दूर करने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान बता दे कि जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति, आय प्रमाण पत्र, वंशावली, पासपोर्ट सत्यापन इत्यादि वार्ड पार्षद के हस्ताक्षर के बीना नहीं होता. इससे नगर परिषद चाईबासा के निवासियों के समक्ष कई तरह कि समस्या उत्पन्न हो गई है. इन सभी कागजातों पर वार्ड पार्षदों का हस्ताक्षर करा लोग इन प्रपत्रों को नौकरी या अन्य कार्यों में आवेदन करने के लिए करते है. लेकिन वार्ड पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो जाने से लोगों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है. इस संबंध में त्रिशानु राय ने डीसी से उचित मार्गदर्शन करने की मांग की. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-in-many-villages-of-kokcho-panchayat-rallies-were-taken-out-and-told-the-importance-of-cleanliness/">तांतनगर
: कोकचो पंचायत के कई गांवों में रैली निकाल सफाई का बताया महत्व [wpse_comments_template]
चाईबासा : वार्ड पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने से कई कार्य लंबित

Leave a Comment