Search

 
 
 

चाईबासा : झूमर देख भाई संग लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमरिया गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आया है. यह घटना शुक्रवार रात करीब 2:30 से 3: बजे की मुंडुई गांव की बताई जा रहा है.
 

Rohit Mishra

Jagannathpur: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमरिया गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आया है. यह घटना शुक्रवार रात करीब 2:30 से 3: बजे की मुंडुई गांव की बताई जा रहा है.

 

पीड़िता अपने गांव गुमरिया से मुंडुई गांव में अपने भाई के साथ झूमर देखने गई थी. वहां से लौटने के दौरान देर रात रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

 

गुमुरिया पंचायत समिति सदस्य ने सीओ को दी सूचना

पंचायत समिति सदस्य सुभाष लागुरी ने इसकी सूचना सीओ मनोज मिश्रा व जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच और आरोपियों की पहचान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन

स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. वहीं, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही