Search

 
 
 

रामगढ़: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़  फैज अक अहमद मुमताज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़  फैज अक अहमद मुमताज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

 

इसी क्रम में शनिवार को पूर्वाह्न में अनुमंडल पदाधिकारी, रामगढ़ अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व एवं जिला खनन पदाधिकारी, रामगढ़ की उपस्थिति में बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय धावा दल द्वारा रामगढ़ जिलान्तर्गत विभिन्न बालू घाटों यथा सिरका, हेसापोड़ा आदि का औचक निरीक्षण किया गया. साथ ही अंचल अधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व एवं खान निरीक्षक की उपस्थिति में अंचल स्तरीय धावा दल द्वारा विभिन्न बालू घाटों पर छापेमारी की गई.

 

रामगढ़ थानान्तर्गत छापेमारी के क्रम में बालू लदे कुल 02 वाहन (1) लाल रंग का ट्रैक्टर नं० अंकित नहीं,  जिसके ट्रेलर पर बालू मात्रा करीब 100 घन फीट (2) ब्लू रंग पावर ट्रैक, जिसपर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं ट्रेलर पर करीब 100 घन फीट लदा पाया.

 

गिट्टी लदे 01 ट्रैक्टर- लाल रंग का महिन्द्र कंपनी का ट्रेक्टर नं० अंकित नहीं,  ट्रेलर निबंधन संख्या अंकित नहीं, रंग लाल के ट्रेलर को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई.

 

साथ ही, बरकाकाना थानान्तर्गत बालू लदे 01 ट्रैक्टर संख्या अंकित नहीं, लाल रंग, डाला सं० अंकित नहीं, नीला रंग तथा डाला पर लोड बालू लगभग 100 घन फीट बालू को जब्त किया गया एवं प्राथमिकी दर्ज की गई.

 

 उपरोक्त ट्रैक्टरों के मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही