Shambhu Kumar
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी की पहल पर करीब एक साल से गुमशुदा 16 वर्षीय विजय सोय का पता चल गया है. जानकारी मिलने के बाद अब उसे पश्चिम बंगाल से चक्रधरपुर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें:
विजय सोय, इटिहासा पंचायत के रोंडा गेरेडीह का रहने वाला है. इस संबंध में बीडीओ कांचन मुखर्जी ने बताया कि विजय सोय करीब एक वर्ष से अपने घर से लापता था. पश्चिम मेदिनीपुर के बाल कल्याण समिति के अनुसार विजय पिछले एक वर्ष से बाल गृह में रह रहा है. बच्चे की जानकारी मिलने के बाद चक्रधरपुर प्रखंड प्रशासन द्वारा उसे सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
प्रशासन की पहल से परिजनों में भी राहत और खुशी का माहौल है. उन्होंने बताया कि बच्चे को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद चक्रधरपुर लाकर उसके परिजनों को सौंपा जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में संबंधित बाल कल्याण समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से कार्रवाई की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

